विकास कार्यों में हो रही देरी पर जीप उपाध्यक्ष समेत सदस्यों में आक्रोश, बैठक में निकाली भड़ास

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल/ न्यूज 22स्कोप

धनबादः जिला परिषद के मद से जिले में चापाकल लगाने समेत अन्य विकास कार्यों में हो रही देरी पर जीप उपाध्यक्ष समेत सदस्यों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इन समस्याओं को लेकर जीप सदस्यों ने शनिवार को अध्यक्ष शारदा सिंह के साथ बैठक कर अपनी भड़ास निकाली. बैठक के दौरान बीच-बीच में शोर-शराबा और हंगामा भी देखने को मिला. बैठक के बाद जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों में खासकर उपाध्यक्ष में इस बात को लेकर नाराजगी है कि उनके क्षेत्र में विकास के जो कार्य हो रहे हैं, उसमें काफी विलंब हो रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह विभागीय अभियंताओं की भारी कमी का होना है. महज एक जेई के ऊपर सभी क्षेत्रों के लिए योजना एवं रोडमैप तैयार करने की जिम्मेवारी है. ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिला परिषद में जेई एवं एई के खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए ताकि विकास के कार्यों में विलंब ना हो.

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...