रिपोर्ट: सचिन सिंह/ न्यूज 22स्कोप
झरिया: जिले के भगतडीह के आस पास का इलाका इनदिनों साइबर ठगी करने वाले का नया ‘जामताड़ा‘ बन चुका है. साइबर क्राइम से जुड़े कई मामले लगातार भगतडीह ऐना इंडस्ट्री से आया है. पहले भी राज्यों व शहरों की पुलिस यहां दबिश दे चुकी है. पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए साइबर अपराधी आरिफ अंसारी और अजित कुमार के निशानदेही पर झरिया पहुंची. झरिया पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल पुलिस दोनों ही साइबर अपराधियों के भगतडीह स्थित आवास पहुंचे. यहां से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई.
चेकिंग के दौरान झरिया के दो साइबर ठगों को किया गया था गिरफ्तार
इस दौरान एक फरार साइबर अपराधी ऐना तालाब निवासी अफसर अली के आवास भी पहुंची, उसके परिजनों से जानकारी ली. लगभग एक घंटे जांच पड़ताल करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस दोनों ही अपराधियों को अपने साथ पश्चिम बंगाल लेकर चली गई. हालांकि इस दौरान पुलिस मीडिया के सवालों से बचती दिखी. पश्चिम बंगाल के कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस ने 16 जुलाई की शाम नाका चेकिंग के दौरान झरिया के दो सायबर अपराधियों को पकड़ा था. पकड़े गए अपराधियों में एक आसिफ अंसारी (28 वर्ष) ऐना कोलयरी क्षेत्र के इमामबाद और दूसरा अजीत कुमार (29 वर्ष) इंडस्ट्री कोलियरी का रहनेवाला के रूप में पहचान हुई थी. इन दोनों साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 21 डेबिट कार्ड, आठ स्मार्ट फोन, 52 हजार नकद और एक बाइक को जब्त किया था.
Highlights


