मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, कई निर्देश जारी, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

रिपोर्टः विकास साहू/ न्यूज 22 स्कोप

सिमडेगाः मुहर्रम पर्व को लेकर समाहरणालय में एसपी और प्रभारी डीसी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला स्तरीय शांति समिति के पदाधिकारी सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. जहां पर प्रभारी डीडीसी सह डीसी अरुण वाल्टर सांगा ने सभी लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में पर मनाने के लेकर अपील की. साथ ही कई चीजों से संबंधित विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. प्रभारी डीसी ने कहा कि बहुत खुशी हुई कि शांति समिति की बैठक में सभी समुदाय के लोग उपस्थित रहे. जिला प्रशासन पूरी तरह से पैनी नजर बनाए हुए हैं. बिजली पानी सड़क जो भी सेंट्रल मोहर्रम कमेटी मांग करेगी. उसे प्रशासन पूरा करने का कार्य करेगी. उन सभी लोगों को इस त्यौहार में मिलजुल कर मनाने को अपील की.

ड्रोन रखी जाएगी नजर

वहीं सिमडेगा एसपी सौरभ ने जानकारी देते हुए कहा मोहर्रम पर्व को लेकर सिमडेगा पुलिस अलर्ट है. सादे लिबास एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से नजर रखी जाएगी. इसके अलावा किसी प्रकार की कोई भी व्यक्ति के द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिश की जाएगी, तो उसे चिन्हित करते हुए उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने को लेकर अपील की है.

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...