मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, तजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना है जरूरी

रिपोर्टः रमण कुमार/ न्यूज 22स्कोप

मधेपुरा: मोहर्रम को लेकर मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना परिसर में मधेपुरा एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा और एसडीपीओ अजय नारायण यादव के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी ने अपना अपना सहमती जताई. बैठक के दौरान मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा कि मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन सजग है. किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें. मौके पर बैठक में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि और समाज सेवी सहित नगरवासी मौजुद थे.

तजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना है जरूरी

बिना लाइसेंस के तजिया जुलूस निकाले जानेकी अनुमति नहीं दी जाएगी. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनात रहेगी. वहीं एसडीएम धीरज कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. लोग आपसी सौहार्द के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाए. शांति व्यवस्था में खलल उतपन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जनप्रतिनिधि और समाजसेवी प्रशासन के बीच बैठक में कई बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई. समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वासन दिए कि शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा.

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार अंचल...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...