कारगिल दिवस पर राज्यपाल व सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कई और नेता रहे मौजूद

पटना : पूरा देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज पटना के गांधी मैदान के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल पर कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प चक्र (रिथ) अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार रेजिमेंटल सेन्टर दानापुर के सशस्त्र जवानों द्वारा कारगिल के अमर शहीदों को सलामी दी गई तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर विधायक अनिरूद्ध प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना जिला के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, डिप्टी ब्रिगेडियर अमित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की मणिपुर की घटना पर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है उसपर केन्द्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया गया। विपक्ष इस मामले को लेकर एकजुट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए। विपक्षी एकजुटता से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसको लेकर लगे हुए थे। पहले पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई। कई दलों के लोग उसमें शामिल हुए।

उस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत हुई थी जिसमें 100 से अधिक पत्रकार उपस्थित थे। उसके बाद बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई। विपक्षी गठबंधन का नामकरण किया गया। बैठक में कई चीजें तय हुयी हैं और आगे भी चीजें तय होंगी। विपक्षी दलों की बैठक आगे और भी होती रहेगी। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, आगे और कैसे कार्यक्रम होंगे, इसके लिए जल्द पॉलिसी बनेगी। हमलोग मिलकर देश हित में काम करेंगे। विपक्ष की मीटिंग के बाद एनडीए की मीटिंग हुई। वे लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। देश के इतिहास को बदलने नहीं दिया जाएगा। हमलोगों ने नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने के लिए अपने राज्य में कई कार्य किए हैं।

कारगिल दिवस पर राज्यपाल व सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सीएम ने कहा कि देश के इतिहास को पहले बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। ये लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। हमलोगों ने बिहार में विकास के कई कार्य किये हैं। उनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि केंद्र के सहयोग से विकास कार्य हुआ है। विकास कार्य हमलोगों ने अपने संसाधन से किया है और कर रहे हैं। यहां के कई कार्यों को केंद्र ने अपनाया है। हमलोगों का उद्देश्य है लोगों के हित में काम करना। हमलोग सबके हित में काम करते हैं। आपस में विवाद न हो, समाज में अच्छा माहौल रहे, इसके लिए काम कर रहे हैं। राज्य में अल्प वर्षापात की स्थिति उत्पन्न हई है, इसको लेकर सरकार गंभीर है। किसानों की मदद के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए कैबिनेट से भी मंजूरी दे दी गई है।

नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी एकजुटता से भाजपा घबरा गई है। एनडीए नाम तो पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय का है। वे लोग एनडीए का नाम अब क्यों ले रहे हैं। एनडीए की बैठक इनके कार्यकाल में पहले कभी नहीं हुई। अब जो एनडीए की बैठक हुई है वो विपक्षी दलों के दबाव में हुयी है। एनडीए की बैठक में जो दल शामिल हुए हैं, उसमें कई दलों का लोग नाम भी नहीं जानते हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए तबादले पर रोक लगाने के फैसले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों को सूचना मिली कि राजस्व एवं भूमि विभाग में अनावश्यक बहुत लोगों का ट्रांसफर हो गया है इसलिए सबसे बात कर फिलहाल ट्रांसफर पर रोक लगा दिया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार समय पर होगा। मंत्रिमंडल विस्तार में कोई समस्या नहीं है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर सूपतों को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img