राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पहले ट्वीट में कारगिल के शहीदों को किया नमन

Ranchi- कारगिल विजय दिवस आज: आज राष्ट्र कारगिल विजय के 23 वर्ष पूरे होने पर कारगिल के

नायकों को याद करते हुए उन्हें नमन कर रहा है.

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश का सर्वोच्च पद संभालने के बाद

अपने पहले ट्वीट में कारगिल के वीर शहीदों को नमन किया है.

Persident tweet 22Scope News
Pm tweet on kargil 22Scope News


भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा “कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता

पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है.

भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं.

सभी देशवासी उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिंद।”

कारगिल विजय दिवस आज : मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है विजय दिवस- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कारगिल विजय में शामिल देश के वीर सपूतों को नमन किया है.

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा “कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन बान और शान का प्रतीक है।

इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन. जय हिंद।”

भारतीय सेना ने कारगिल की हज़ारों फ़ीट ऊंची पहाड़ी इलाकों में लगभग 3 महीने तक चले युद्ध के बाद 26 जुलाई 1999

को ऑपरेशन विजय की सफलता की घोषणा की थी. कारगिल जीत को याद करने के लिए

तब से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस आज मनाया जाता है.

Bokaro Crime: बोकारो में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी पर...

Bokaro Crime: बोकारो में सात वर्षीय बच्चे के साथ कथित दरिंदगी की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया...

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...