Advertisment

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ का हड़ताल जारी, कृषि मंत्री से नहीं बनी बात

गया : बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ जिला इकाई गया के द्वारा पिछले छह जून से अपनी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया था। हालांकि इस हड़ताल 26 जुलाई 2023 को कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के द्वारा अपने आवास पर हजारों की संख्या में किसान सलाहकार को मांग पूरी का घोषणा करने को बुलाया गया था। जब उनके आवास पर हजारों की संख्या में किसान सलाहकार पहुंचे तो वार्ता के दौरान मंत्री के द्वारा हमारी मांगों पर बात ना करके इधर-उधर की बातें करने लगें। जिसके बाद हमलोग का हड़ताल अब जारी रहेगा।

इसको लेकर गया के गांधी मैदान आसिफ गांधी मंडप में किसान सलाहकार ने एक बैठक कर हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया। मंत्री के द्वारा किसी भी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया जिससे बिहार के हम किसान सलाहकार काफी दुखी हैं और अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ जिला इकाई गया इस हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लेता है जब तक किसान सलाहकार के मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष रंजन कुमार गौतम और विमल कुमार किसान सलाहकार शामिल थे।

https://22scope.com/open-challenge-to-the-government-of-asha-workers-otherwise-indefinite-strike/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...

GD College Begusarai Student Protest: बेगूसराय में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान...

GD College Begusarai Student Protest: जीडी कॉलेज के ओल्ड हॉस्टल कैंपस में सोमवार को फॉरेन लैंग्वेज, दिनकर चेयर रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर के...