Advertisement
Advertisement

शिक्षक अभ्यर्थियों के बाद अब किसान सलाहकार उतरे सड़क पर, बोले- हमलोगों को जनसेवक का दर्जा दिया जाए

रिपोर्ट: विवेक पाण्डेय/ न्यूज 22स्कोप

पटनाः शिक्षक अभ्यर्थियों के बाद अब किसान सलाहकार सड़क पर उतर चुके हैं। जनसेवक का दर्जा देने की मांग को लेकर वह विधानसभा घेराव के लिए निकले हैं। हालांकि, पटना पुलिस ने किसान सलाहकारों को आर ब्लॉक के पास ही रोक लिया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। वरीय पुलिस अधिकारी माइकिंग कर किसान सलाहकारों को पीछे हटने के लिए कहा। जब किसान सलाहकारों ने बात नहीं मानी तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। बात नहीं बनी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी किसान सलाहकारों को खदेड़ दिया।

किसान सलाहकार पर पुलिस का लाठीचार्ज

किसान सलाहकार बोले- हमलोगों को जनसेवक का दर्जा दिया जाए…

वहीं हाथ में तिरंगा लिए किसान सलाहकार बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे सैकड़ों की संख्या में जुट किसान सलाहकारों का कहना है कि हमलोग पिछले 13 साल से बिहार सरकार हमलोगों को ठगने का काम कर रही है। हमलोगों को जनसेवक का दर्जा दिया जाए। अपनी मांग को लेकर हमलोग विधानसभा घेराव के लिए निकले हैं। नीतीश सरकार से अपील है कि हमलोगों की मांग को गंभीरता से ले। हमलोगों ने पहले भी कई बार सरकार ने अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है लेकिन सरकार ने अब तक इसपर ध्यान नहीं दिया। तंग आकर हमलोग विधानसभा घेराव करने के लिए यहां पहुंचे हैं।

किसान सलाहकार बोले- हमलोगों को जनसेवक का दर्जा दिया जाए

 

Commercial Advertisment

Hazaribagh Medical College: दीपावली की रात लेबर रूम में प्रसव सेवा...

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीपावली की रात लेबर रूम की सेवाएं बाधित रहने का आरोप लगा है। गर्भवती महिलाओं को...

JTET 2026: अभ्यर्थियों ने मांगे 10 अंक Grace Marks, CM हेमंत...

JTET 2026 में प्रश्नपत्र की गलतियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सभी पात्र उम्मीदवारों को 10 अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग...

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...