Monday, September 29, 2025

Related Posts

झारखंड हाईकोर्ट की दो महिला अधिवक्ता का एक्सीडेंट

रांची: रांची में मंत्री की स्कॉट गाड़ी के वजह से झारखंड हाईकोर्ट की दो महिला अधिवक्ता का एक्सीडेंट हो गया है।

आनन-फानन में दोनों अधिवक्ताओं को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता रेणुका त्रिवेदी का कंधा और भांह फ्रैक्चर हो गया है और सर में चोट आई है।

वहीं दूसरी महिला अधिवक्ता निशा सिंह को भी चोट लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों महिला अधिवक्ता स्कूटी से झारखंड हाई कोर्ट जा रही थी।

इसको लेकर घायल दोनों अधिवक्ता की ओर से जानकारी देते हुए बताया है गया है कि

मंत्री के सकॉट गाड़ी की वजह से दोनों डिवाइडर से टकरा गई और उनका एक्सीडेंट हो गया।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह स्कॉट गाड़ी झारखंड के किस मंत्री की थी।

145,000FansLike
24,800FollowersFollow
628FollowersFollow
629,000SubscribersSubscribe