अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी का विरोध, वकीलों ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी का विरोध वकीलों ने किया है.

झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें गिरफ्तारी की निंदा की गयी.

वहीं न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है.

उनका कहना है कि जब तक राजीव कुमार को रिहा नहीं किया जाता है

तब तक सारे अधिवक्ता कार्य का बहिष्कार करेंगे. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

advocate 22Scope News

झारखंड हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस दायर

उधर राजीव कुमार के पिता ने झारखंड हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस दायर की है, जिसमें अदालत से राजीव कुमार को पेश करने का आग्रह किया है. याचिका में कहा गया है कि राजीव कुमार की गिरफ्तारी गलत तरीके से की गयी है. परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस परिजनों को गिरफ्तारी का कारण भी नहीं बता रही है. इस बीच झारखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजीव कुमार की गिरफ्तारी से झारखंड पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है.

advocate1 22Scope News

कोलकाता में पुलिस ने राजीव कुमार को किया गिरफ्तार

बता दें कि अधिवक्ता राजीव कुमार को रविवार की रात कोलकाता के एम मॉल से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह खरीदारी कर रहे थे. बंगाल पुलिस ने 50 लाख की ठगी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है. इन पर केस मैनेज करने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है. कल उन्हें कोलकाता के एक मॉल में देखा गया. इस सूचना पर कोलकाता पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उन्हें पकड़ लिया गया. उनके पास से नकद राशि मिली थी. हालांकि कितनी राशि बरामद हुई थी इसकी पुष्टि कल नहीं की गयी थी.

अधिवक्ता राजीव कुमार के आवास पर बंगाल सीआईडी का छापा

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...