पटना : बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री जनक राम ने आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में दरभंगा में संप्रदायकि हिंसा को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर सियासत तेज है। जनक राम में दरभंगा संप्रदायिक हिंसा को लेकर कहा कि नीतीश कुमार दलित लोगों को टारगेट कर लोगों को मारवा रहे हैं।
जनक राम ने कहा कि हम लोग के तरफ से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक टीम बनाया गया था। उस टीम का रिपोर्ट हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















