Home Bihar Patna राजेश राम ने कहा- BJP ने नीतीश को कर लिया है ‘डिजिटल अरेस्ट’, बिहार में बेमेल गठबंधन की सरकार

राजेश राम ने कहा- BJP ने नीतीश को कर लिया है ‘डिजिटल अरेस्ट’, बिहार में बेमेल गठबंधन की सरकार

0
राजेश राम ने कहा- BJP ने नीतीश को कर लिया है ‘डिजिटल अरेस्ट’, बिहार में बेमेल गठबंधन की सरकार
राजेश राम ने कहा- BJP ने नीतीश को कर लिया है 'डिजिटल अरेस्ट', बिहार में बेमेल गठबंधन की सरकार

पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के साथ हाल के घटनाक्रम से कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना होना ही था, क्योंकि मौजूदा सरकार वोट चोरी की बदौलत बनी थी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार पर्दे के पीछे से नीतीश कुमार को हटाने की साजिश रच रही थी।

राजेश राम ने कहा- BJP ने अब नीतीश कुमार को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया है

राजेश राम ने कहा कि भाजपा ने अब नीतीश कुमार को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया है। जो नीतीश कुमार हमेशा समाजवादी विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहे, आज वही उस लड़ाई को भाजपा के हवाले कर चुके हैं और आरएसएस के एजेंडे पर समझौता कर लिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि नीतीश कुमार अपने ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के आंसुओं से भी नहीं पिघल रहे हैं।

BJP की राजनीति सहयोगी दलों को कमजोर करने और खत्म करने की रही है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति सहयोगी दलों को कमजोर करने और खत्म करने की रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे को साथ रखकर बाद में मूल शिवसेना को कमजोर किया, उसी तरह अकाली दल को भी कमजोर किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एनसीपी के नेता शरद पवार की पार्टी को तोड़ने का काम किया और बीजू जनता दल (BJD) के नेता नवीन पटनायक के साथ ही कई क्षेत्रीय को धीरे-धीरे समाप्त करने की रणनीति अपनाई।

BJP का इतिहास रहा है कि वह अपने सहयोगियों को पहले साथ लेकर चलती है और बाद में उन्हें खत्म कर देती है – राजेश राम

राजेश राम ने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि वह अपने सहयोगियों को पहले साथ लेकर चलती है और बाद में उन्हें खत्म कर देती है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन पूरी तरह से बेमेल गठबंधन है, जो जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही रणनीति अब अन्य सहयोगी दलों के साथ भी अपनाई जा रही है और आने वाले समय में इसका अगला निशाना आंध्र प्रदेश के नेता चंद्रबाबू नायडू होंगे।संवाददाता सम्मेलन में मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पंकज यादव, वैद्यनाथ शर्मा, कमल कमलेश और नदीम अख्तर अंसारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : शकील अहमद खान पर भड़क गए राजेश राम, कहा- जिन्हें सत्ता में रहने की आदत है, उन्हें बाहर नहीं लगता मन

Previous article Gumla में बच्चा चोरी की अफवाह का दर्दनाक अंजाम, ग्रामीणों की पिटाई से विक्षिप्त अज्ञात महिला की मौत
Next article ‘समृद्धि यात्रा’ की दूसरी पारी की 10 मार्च से शुरुआत करेंगे CM नीतीश
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh) पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope News स्थान: पटना, बिहार परिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है। पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है। विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना। क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ। तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना। कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"