Advertisement
Advertisement

देवघर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, लोग अहले सुबह से कर रहे भगवान शिव की पूजा

देवघर: आज श्रावण मास की चौथी और पुरुषोत्तम मास की दूसरी सोमवारी है. इस अवसर पर बाबा मंदिर में बीती रात से ही श्रद्धालु पूजा करने के लिए कतार में लग गये थे. आज अहले सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं. श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम भी काफी मुस्तैद हैं.
शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि होने से आज दिन और तिथि दोनों के दृष्टिकोण से सुखद संयोग माना जा रहा है. जानकारों के अनुसार शुक्ल पक्ष में चंद्रमा का प्रभाव बढ़ जाता है.

जानकार बताते हैं कि लक्ष्मी और चन्द्रमा दोनों ही चंचलता का प्रतीक है,लेकिन भगवन भोलेनाथ को आज के दिन बिना टूटा हुआ चावल,गाय का दूध,सफेद पुष्प, बेलपत्र और गंगाजल अर्पित करने से यश, वैभव, नाम, धन की स्थिरता और स्थायित्व मिलती है. बताया जाता है कि श्रावन की चौथी सोमवारी को ही समुद्र मंथन से पारिजात का आविर्भाव हुआ था जो पृथ्वी के रास्ते स्वर्ग द्वार को प्रस्थान किया था. इन्हीं सब धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के कारण आज की सोमवारी का ख़ास महत्व माना जा रहा है.

देवघर के बाबा मंदिर में रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी. आज सुबह 4 बजकर 1 मिनट से जलार्पण शुरू होने के वक़्त श्रद्धालुओं की कतार मंदिर से लगभग 6 किलोमीटर तक पहुंच गई थी. इतनी बड़ी संख्या में जलार्पण के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराने के लिए जिले के नए डीसी विशाल सागर और नए एसपी अजित पीटर डुंगडुंग अहले सुबह से ही पूरा मेला क्षेत्र की निगरानी खुद कर रहे हैं.

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...