पांच महीने के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर

देवघरः पांच महीने के बाद शनिवार के दिन देवघर का विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. शनिवार सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलने के पश्चात कांचा जल एवं प्रातःकालीन पूजा के बाद छह बजे से श्रद्धालुओं को दर्शन शुरू हो गया.

ऑनलाइन बुकिंग कर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को मानसरोवर के पास स्थित कॉम्प्लेक्स से प्रवेश कराया जा रहा है. मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार देवघर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए व्यवस्था की है. श्रद्धालु वेबसाइट से टाइम स्लॉट बुक बाबा बैधनाथ की पूजा-अर्चना कर सकते है. प्रत्येक घंटे 100 श्रद्धालुओं के पूजा करने की अनुमति दी गई है.  

Devnath fianl 03 22Scope News

कोरोना गाईड लाइन के तहत 18 साल से कम आयु के बच्चों और किशोरों को मंदिर प्रवेश पर प्रतिबंध है. पूजा के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन और मास्क की अनिवार्यता रहेगी. श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा. मंदिर में इ पास वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है

रिपोर्ट – कुलवन्त कुमार देवघर

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...

Rajgir Mahotsav 2026: राजगीर महोत्सव 2026 का आगाज, उद्घाटन मंच से...

Rajgir Mahotsav 2026: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी राजगीर में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र...

Pakur Sadar Hospital Facilities: डॉक्टरों की कमी से लेकर पुराने भवन...

Pakur Sadar Hospital Facilities: पाकुड़ जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और सदर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई गई है।...