शेखपुरा जिला का धूमधाम से मनाया गया 30वां स्थापना दिवस

commercial advertisement
Ad

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिला का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बताते चलें कि शेखपुरा जिला पहले मुंगेर जिला का हिस्सा था। 31 जुलाई 1994 को सांसद स्वर्गीय राजो सिंह के अथक प्रयास से शेखपुरा जिला बनाया गया, जिला स्थापना दिवस पर जिला समाहरणालय से प्रभात फेरी निकाली गई जहां डीडीसी, एडीएम व अन्य पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर छात्र छात्राओं को रवाना किए।

इस क्रम में जिला समाहरणालय से चांदनी चौक, वीआईपी रोड और बाईपास रोड होते हुए श्याम सरोवर पहुंचे जहां पदाधिकारियों ने पेड़ पौधे को लगाए। जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम में डीएम जे प्रियदर्शनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए। इस दौरान बरबीघा जदयू विधायक सुदर्शन कुमार, शेखपुरा राजद विधायक विजय सम्राट, पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। डीएम ने सभी स्टॉल पर निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम और विधायक ने जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किए। इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि और जनता लोग शामिल हुए। शेखपुरा जिला विकास के लिए डीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया। वहीं जदयू विधायक सुदर्शन कुमार ने जिला स्थापना दिवस पर स्व. राजो सिंह का गुणगान किया।राजद विधायक ने विजय सम्राट ने जिलेवासियों को बधाई दिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

https://22scope.com/mother-of-4-elopes-with-lover/

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार, Religion सिखाता है प्रेम और सद्भाव

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान' के तहत जन समस्याओं...

STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के नासरातपुर गांव में...