सासाराम : रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में भड़के हिंसा मामले के आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद आज जेल से जमानत पर रिहा हो गए। मंडल कारा सासाराम से में करीब तीन माह से बंद भाजपा के सासाराम पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने जमानत पर रिहा होने के बाद कहा कि घृतराष्ट्र का राज चल रहा मेरा भी तारणहार आएगा।
गौरतलब हो कि सासाराम में संप्रदायिक हिंसा मामले में आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद मंडल कारा सासाराम में करीब तीन माह तीन दिन तक बंद रहे। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद मंडल कारा सासाराम में आज भाजपा कार्यकर्ताओं का भीड़ देखा गया। वहीं जमानत पर रिहा होने के बाद समर्थकों ने भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को फूल माला से स्वागत किया।
https://22scope.com/violence-in-sasaram-before-amit-shahs-visit/
दयानंद तिवारी की रिपोर्ट


