Advertisement
Advertisement

मीटर के बिना ही मिलेगा विद्युत कृषि कनेक्शन

रोहतास : बिहार सरकार के एलान के बाद किसानों को पटवन के लिए मीटर के बिना ही विद्युत कृषि कनेक्शन को विभाग ने देने का कार्य शुरू कर दिया है। यह खबर जहां एक ओर किसानों को राहत मिलेगा वहीं दूसरी ओर किसानों में खुशी है। दरअसल, पहले किसानों को विद्युत मोटर पंप हेतु मीटर के बिना विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने से किसानों को परेशानी होती थी। बिघुत विभाग के किसानों को चक्कर लगाने पड़ते थे।

विद्युत विभाग भी मीटर के अभाव में कृषि कनेक्शन देने में असमर्थ था। लेकिन इस फरमान के बाद बिजली विभाग को राजस्व जुटाने में सहूलियत के साथ विद्युत चोरी पर विराम लगेगा। विद्युत अधीक्षण अभियंता रोहतास विवेकानंद ने बताया कि विद्युत विभाग अब किसानों को मोटर पंप के लिए मीटर की उपलब्धता हटा दी है। बिना मीटर के ही अब किसानों को पटवन के लिए विद्युत कनेक्शन देने का कार्य शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रति एचपी 98 रुपए का रेट तय किया गया है। किसान अपना सुविधानुसार विद्युत कनेक्शन एचपी बढ़ाकर ले सकते है। अधीक्षण अभियंता रोहतास विवेकानंद ने किसानों से अपील की है कि टोका फंसाकर विद्युत मोटर पंप नहीं चलाए। किसान अपने सुविधानुसार विद्युत कनेक्शन सहज तरीके से ले सकते हैं। विद्युत मोटर पंप के कृषि कनेक्शन पर मीटर की व्यवस्था फिलहाल समाप्त कर दी गई है।

https://22scope.com/sasarams-private-clinics-busy-in-looting-patients/

दया नन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Hazaribagh Medical College: दीपावली की रात लेबर रूम में प्रसव सेवा...

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीपावली की रात लेबर रूम की सेवाएं बाधित रहने का आरोप लगा है। गर्भवती महिलाओं को...

JTET 2026: अभ्यर्थियों ने मांगे 10 अंक Grace Marks, CM हेमंत...

JTET 2026 में प्रश्नपत्र की गलतियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सभी पात्र उम्मीदवारों को 10 अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग...

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...