Commercial Advertisment

हत्या किया भतीजा चाचा के घर पुलिस ने चिपकाया कुर्की का इस्तेहार

नवादा : नवादा में फरार चल रहें आरोपियों पर शिकंजा के लिए पुलिस की कुर्की जप्ती की कार्रवाई जारी है। वहीं जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपति पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है। पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने बताया की हमारे घर में पुलिस द्वारा कुर्की का एक इश्तहार चिपकाया गया है। दो दिन के अंदर हत्या मामले में फरार चल रहा सुधाशु कुमार उर्फ लाला पिता अनिल सिंह को थाने या न्यायलय में खुद को आत्म समर्पण के लिए पुलिस अल्टीमेटम दिया गया है।

पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने बताया की पूर्व में तीन बेटो के बीच लिखित बटवारा किया जा चुका है। घर बटवारा के बाद भी पुलिस द्वारा घर में कुर्की का इस्तेहार चिपका दिया गया है। पीड़ित दंपती बुजुर्ग ने बताया की फरार चल रहे है। अनिल सिंह का पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ लाला का अब ये घर में कोई हिस्सा नहीं है। इनलोगों को पूर्व में ही लिखित बटवारा कर गांव में ही परती जमीन और दो लाख रुपए नगद को देकर घर के हिस्से से बेदखल कर दिया गया है। तब भी पुलिस घर में कुर्की का इस्तेहार चिपका कर घर के दरवाजे पर चार चौकीदार की तैनाती कर दी गई है।

बता दें कि पूर्व में वरिसलीगंज थाना क्षेत्र में हनुमान नगर में अज्ञात बदमाशों द्वारा 11 जुलाई की शाम नवनिर्मित मकान के दरवाजे पर बैठे एक बुजुर्ग रिटायर्ड लिपिक उपेंद्र सिंह को अज्ञात बदमाशों द्वारा सीने और आंख में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में मृतक के भाई द्वारा अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई दर्ज की गई थी। वहीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के छ दिन बाद ही हत्या में शामिल शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के ओनमा ग्रामीण महेश कुमार सिंह के पुत्र राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है।

बाद में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा को पुलिस ने बरामद किया है। जबकि घटना में प्रयुक्त हथियारों के साथ एक एंड्रॉइड मोबाइल तथा अपाची बाइक आदि को बरामद किया था। इस मामले की छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को अपने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। वहीं कांड के मुख्य आरोपी दौलतपुर ग्रामीण अनिल सिंह का छोटा पुत्र सुधांशू कुमार उर्फ लाला अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस न्यायलय के आदेश के बाद रिटायर्ड लिपिक हत्या कांड में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सुधांशु के चाचा के धर पर कुर्की का इस्तेहार चिपका कर खुद को न्यायालय या थाने में सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया है। वहीं बुजुर्ग दंपति न्याय के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रही है और घर की कुर्की की करवाई पर रोक लगाने और दोषी के घर ,जमीन पर कुर्की करवाई करने की बात कह रहें है।

https://22scope.com/students-protested-by-locking-the-government-engineering-college-of-nawada/

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...