शिक्षकों के मुद्दे पर CM नीतीश आज करेंगे बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

पटना : बिहार के नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर मुख्यंमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शनिवार को बैठक करेंगे। राज्यकर्मी के दर्जे पर बड़ा फैसला हो सकता है। वहीं इस बैठक में महागठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी जल्दी ही सरकार सुनाने वाली है। चार लाख नियोजित शिक्षकों को नीतीश सरकार राज्यकर्मी का दर्जा दे सकती है। इसके लिए महागठबंधन के नेताओं और शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पांच अगस्त को बैठक करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसकी घोषणा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ऐतिहासिक गांधी मैदान से करेंगे। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद बजट पर लगभग 1500 करोड़ का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। राज्यकर्मी का दर्जा मिलने से शिक्षकों को कई फायदा मिलेगा। उनका तबादला जिले में हो सकेगा।

आपको बता दें शिक्षक संघ सरकारी पुरानी पेंशन योजना, नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने, पुरानी डोमिसाइल नीति लागू करने, शिक्षकों को समान काम समान वेतन की राज्य सरकार से मांग कर रहे है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षक संघों से बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। महागठबंधन के नेताओं समेत शिक्षक संघों के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच अगस्त की शाम चार बजे सीएम आवास पर बैठक करेंगे। शिक्षक संघ मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रखेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का गिफ्ट मुख्यमंत्री दे सकते है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...