नियोजित शिक्षकों को जल्द मिलेगे खुशखबरी, नीतीश सरकार राज्यकर्मी का दे सकती है दर्जा

पटना : नियोजित शिक्षकों को जल्द मिलेगे खुशखबरी – बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी जल्दी ही सरकार सुनाने वाली है। चार लाख नियोजित शिक्षकों को नीतीश सरकार राज्यकर्मी का दर्जा दे सकती है। इसके लिए महागठबंधन के नेताओं और शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पांच अगस्त को बैठक करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसकी घोषणा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ऐतिहासिक गांधी मैदान से करेंगे। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद बजट पर लगभग 1500 करोड़ का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। राज्यकर्मी का दर्जा मिलने से शिक्षकों को कई फायदा मिलेगा। उनका तबादला जिले में हो सकेगा।

नियोजित शिक्षकों को जल्द मिलेगे खुशखबरी

आपको बता दें शिक्षक संघ सरकारी पुरानी पेंशन योजना, नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने, पुरानी डोमिसाइल नीति लागू करने, शिक्षकों को समान काम समान वेतन की राज्य सरकार से मांग कर रहे है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षक संघों से बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। महागठबंधन के नेताओं समेत शिक्षक संघों के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच अगस्त की शाम चार बजे सीएम आवास पर बैठक करेंगे। शिक्षक संघ मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रखेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का गिफ्ट मुख्यमंत्री दे सकते है।

https://22scope.com/teacher-appointment-bihar-public-service-commission-will-issue-advertisement-soon-chairman-made-important-announcements/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...