अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली

मुंगेर : मुंगेर शहर के आईटीसी फैक्टरी वासुदेवपुर केमखा मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर रामचंद्र यादव और उसके पुत्र राहुल कुमार को गोली मार दी। जिसमें पिता की मौके पर मौत हो गई तो पुत्र वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहत इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के साथ ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के केमखा निवासी रामचंद्र यादव एवं उसका पुत्र राहुल कुमार बजरंगबली मंदिर के समीप अपने बस को धुलवा रहा था। तभी चार मोटर साइकिल पर सवार आठ हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया। अपराधियों ने रामचंद्र यादव के सर में गोली मारी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र राहुल कुमार को पीठ में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

इधर, स्थानीय लोगों ने घायल राहुल को उठा कर इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। रामचंद्र यादव की हत्या पुरानी रंजिश के कारण बतायी जा रही है। वह मां चंडी ट्रांसपोर्ट का ऑनर था तथा उसका सुदी कारोबार भी चलता था। जिसके कारण कई लोगों से उसकी रंजिश थी। पुलिस का मामना है कि पुरानी रंजिश के कारण भी घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के बड़े बेटे के अनुसार आशीष ने बताया कि वे सभी आठ की संख्या में थे। सभी गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। तीन दिन पूर्व ही उन लोगों से अनवन हुआ था और उस मामले को लेकर वासुदेवपुर ओपी पुलिस में लिखित शिकायत की गयी थी। लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की ओर आज अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर राजेश कुमार, सहित वासुदेवपुर व अन्य थानों की पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और मामले की तहकीकात प्रारंभ की। यू तो पुलिस को पहुंचने पर परिजन व स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखा बरामद किया है। इधर, पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ताकि अपराधियों की शिनाख्त की जा सके। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल है। दोनों पिता-पुत्र है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

https://22scope.com/munger-police-recovered-2-desi-katta-from-e-rickshaw/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img