Munger : मात्र 20 रु के विवाद पर पड़ोसी ने पिता – पुत्र को मारी गोली

हालत गंभीर ,भागलपूर रेफर

मुंगेर।

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार श्री कृष्ण रोड में शुक्रवार की देर शाम मात्र एक बोतल पानी का पैसा

 को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने दुकानदार पिता – पुत्र को गोली मार दी.

गोली मारने के बाद स्थानिय और परिजनों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

वही स्थिती गंभीर होने पर दोनों पिता-पुत्र को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. 

बताया जाता है कि श्री कृष्णा रोड निवासी दिनेश साह अपने घर में ही किराने का दुकान चलाते हैं.

जहां बीते शाम पड़ोस में ही रहने वाले बीरबल ठाकुर का छोटा बेटा उनकी दुकान पर 1 लीटर पानी का बोतल लेने आया था.

जहां पानी का बोतल लेने के बाद उसके द्वारा दिनेश साह 20 रुपए दिया गया. 

लेकिन इसके बाद बीरबल ठाकुर का छोटा बेटा उसके साथ यह कहकर झगड़ा करने लगा की उसने उसे 1 लीटर पानी के बोतल का पैसा दो बार दे दिया है.

इसलिए उसका पैसा वापस कर दे. इसी बात को लेकर  झगड़े में ही बीरबल ठाकुर के छोटे बेटे ने उसे देख लेने की धमकी दी थी.

इसी बीच शुक्रवार की देर शाम बीरबल ठाकुर का छोटा बेटा अपने एक अन्य साथी के साथ उसके दुकान पर आया,

जहां उस समय दिनेश साह का पुत्र विकास कुमार दुकान पर बैठा हुआ था.

इसी बीच बीरबल ठाकुर के छोटे पुत्र ने विकास कुमार से पैसा वापस मांगा,

जिसे देने से मना करने पर उसने विकास कुमार को गोली मार दी,

जो विकास के बाएं कंधे पर लगी. वही गोली की आवाज सुनकर

दिनेश शाह की पत्नी बाहर निकली जिस पर भी बीरबल ठाकुर के छोटे बेटे ने गोली चला दी.

जिसे बचाने के क्रम में गोली दिनेश साह के पेट में लग गई.

वही गोलीबारी के बाद बीरबल ठाकुर का छोटा पुत्र अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया.

इसके बाद परिजनों द्वारा घायल दिनेश साह और उसके बेटे विकास कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जहां से चिकित्सकों द्वारा दोनों घायल पिता-पुत्र को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

वहीं सूचना पर पहुंची कासिम बाजार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मुंगेर से अमृता सिन्हा की रिपोर्ट

रांची RSS कार्यालय हमला: पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,...

Ranchi News: रांची के चुटिया पुलिस स्टेशन इलाके के निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमले की घटना...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: विधानसभा में मतदान जारी, हेमंत सोरेन...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत विधायक वोट डाल रहे हैं, शाम 5 बजे...

Jharkhand Health Alert: कफ सिरप बिक्री पर सख्ती, बिना डॉक्टर की...

झारखंड में कफ सिरप की बिक्री पर सख्त निगरानी शुरू। 24 हजार दवा दुकानों की जांच होगी, बिना डॉक्टर की पर्ची दवा बेचने पर...