पिता पुत्र में विवाद, गोली लगने से इंजीनियर पुत्र की मौत, पिता जख्मी

गोपालगंज : वीएम फील्ड के समीप स्थित गिरि टोला वार्ड नंबर दस मोहल्ले में पिता पुत्र में आपसी विवाद में गोली लगने से पुत्र की मौत हो गई. जबकि उसका रिटायर आर्मी के जवान पिता जख्मी हो गया. मृतक उचकागांव थाने के झीरवा गांव के शंभुनाथ सिंह का पुत्र राजू कुमार सिंह था. वह एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम कर रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.

मामले की जांच करने गई पुलिस ने इंजीनियर के पिता और रिटायर आर्मी के जवान शंभूनाथ सिंह को शराब के नशे में हिरासत में ले लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी आनंद कुमार समेत पुलिस बल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. एसपी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. जांच के बाद स्पष्ट रूप से कारणों का पता चलेगा.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...