संदीप कुमार शर्मा, निरसा
धनबाद:निरसा विधानसभा अंतर्गत मुग्मा स्थित ईसीएल मुग्मा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष संवेदको ने ईसीएल प्रबंधन के ढुलमुल एवं हिटलरशाही रवैया से त्रस्त होकर प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन किया जानकारी देते हुए संवेदक सनी सिंह एवं सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि जो नए महाप्रबंधक आए हैं।
वह बिल्कुल भी हम लोगों की बातों को नहीं सुन रहे हैं ना ही हम लोगों का मान सम्मान कर रहे हैं यहां तक कि पहले हमने जो काम किए हैं और उनका जो बिल बकाया है वह भी नहीं क्लियर किया जा रहा है जो हमारी फाइल पहले से दी हुई है और पेंडिंग पड़ी है उनको भी नहीं क्लियर किया जा रहा है प्रबंधन के इस रवैया का हम लोग विरोध करते हैं अगर जल्द ही हमारे समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो सोमवार से हम लोग अनिश्चितकालीन कामकाज ठप कर देंगे मौके पर अध्यक्ष मनोज सिंह सुनील सिंह भोला ओझा सनी सिंह संजय सिंह पंकज सिंह अर्जुन सिंह बलराम साहनी आदि उपस्थित थे







