सूमो विक्टा गाड़ी पर रखे विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में लगातार अपराधी और शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। वाहन गस्ती के दौरान मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक सूमो विक्टा गाड़ी पर रखे 21 कार्टून यानी 186 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ। सदर थाना क्षेत्र के मवेशी हॉस्पिटल के समीप पुलिस ने नाकेबंदी कर बड़ी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमौटपरसा गांव का रहने वाला दिलीप कुमार यादव है। जो सूमो विक्टा गाड़ी पर अरुणाचल प्रदेश निर्मित 21 कार्टून शराब की खेप सहरसा लेकर जा रहा था। लेकिन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो शराब तस्कर गाड़ी लेकर पुनः मधेपुरा की ओर भागने लगा।

वहीं सदर थाना की पुलिस ने शहर के मवेशी अस्पताल के पास नाकेबंदी कर शराब सहित गाड़ी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शराब तस्कर गाड़ी पर सवार चालक दिलीप कुमार यादव मुरलीगंज के तमौटपरसा गांव का है। इनके निशानदेही पर एक कुख्यात शराब तस्कर को चिन्हित किया गया है। जिसे गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Madhepura Wine 1 22Scope News

वहीं मधेपुरा सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि एसपी के निर्देशन में मधेपुरा पुलिस लगातार शराब तस्कर और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने वाहन गस्ती के दौरान एक सूमो विक्टा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक गाड़ी लेकर विपरीत दिशा में भागने लगा। जिसे पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के मवेशी अस्पताल के पर नाकेबंदी कर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। साथ ही वाहन पर रखे 186 लीटर शराब बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

https://22scope.com/madhepura-police-got-big-success-3-smugglers-caught-with-drugs/

रमण कुमार की रिपोर्ट

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: इंडोनेशिया में वनतारा की बड़ी पहल, वन्यजीवों...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: भारत के वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर एक बड़ी साझेदारी की है। इस...