भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी :विदेशी शराब बरामद –  मोतिहारी के पीपरा पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 1044 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बतायी जा रही है। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चकिया डीएसपी व पीपरा थाना पुलिस ने कार्रवाई किया है। वहीं पुलिस ने मौके से राजस्थान के दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का मोबाइल खंगालने में पुलिस जुटी है।

घटना के संबंध में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि मद्य निषेध विभाग पटना से सूचना मिली कि अन्य राज्य से शराब की बड़ी खेप एनएच-28 से जा रही है। एसपी ने सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चकिया, मेहसी और पीपरा सहित थानों को अलर्ट किया। पुलिस की सख्त गश्ती के कारण तस्कर ने पीपरा थाना के लाइन होटल पर गाड़ी को खड़ा कर दिया।

विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने जांच के दौरान 10 चक्का ट्रक पर लड़े 1044 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया। वहीं मौके से राजस्थान के बाड़मेर जिला के किसान लाल और गणेश राम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने दो मोबाइल को भी जब्त किया है।

https://22scope.com/police-attacked-again-within-24-hours-in-motihari/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...