Advertisment

विदेशी शराब के साथ इनोवा गाड़ी के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार

नवादा: हिसुआ पुलिस ने हिसुआ-गया सड़क पर तुंगी ग्राम के पास नवादा निवासी राजू कुमार को एक इनोवा (जेएच 01पी 2572) गाड़ी के साथ 98 पीस 750 एमएल, विदेशी शराब, 192 पीस 180 एमएल विदेशी शराब, 192 पीस 350 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि एक शराब कारोबारी को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही शराब की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. कहने को तो बिहार में पूर्ण शराबबन्दी है, पर हर दिन शराब की गाड़ियां पकड़ी जा रही है.

बताया जा रहा है कि देर शाम होते ही प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए शराब का दरबार लगाने लगे है. शाम ढलते ही शराब की आमद शुरु हो जाती है जो अहले सुबह तक जारी रहती है. वैसे तो शराब माफियाओं के साथ पुलिस की ट्युनिंग अच्छी बताई जा रही है, फिर भी शराब तस्कर शराब की तस्करी के लिए चोरी की मोटरसाइकिल या कार का इस्तेमाल करते है, जरुरत पड़ने पर गाड़ी छोड़ कर भागा जा सके.

रिपोर्टः अनिल

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...