रैपिडो बॉय पर युवती ने लगाया छेड़खानी का आरोप, 100 डायल कर किया पुलिस के हवाले

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल/ न्यूज 22स्कोप

धनबादः कोयलांचल में कुछ मनचले कैब/बाइक चालकों की करतूत के वजह से घर से अकेले अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए निकलने वाली युवतियां एवं महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।लेकिन डर के आगे जीत है वाली कहावत चरितार्थ हुई। सरायढेला स्थित जिम जाने के लिए घर से निकली एक युवती ने रैपिडो बॉय को छेड़खानी करने पर सबक सिखाया। बगैर कैमरे के सामने आए युवती ने बताया कि राइड के दौरान चालक ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की, जिसे वह भांप गयी। जब राइड पूरा हुआ तो चालक ने युवती का फोटो क्लिक कर लिया पूछने पर बताया कि सिस्टम में अपलोड करना होता है। तब युवती ने उससे कहा कि मेरे सामने अपलोड करो। लेकिन उसने सिस्टम में अपलोड नहीं किया। तब युवती ने उसे पकड़ लिया और उसकी मोबाईल और चाबी छीन कर लोगों को इकठ्ठा कर लिया। चालक बार बार गलती के लिए माफी मांगता नजर आया। थोड़ी देर बाद डायल 100 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद स्थानीय सरायढेला थाने की पुलिस पहुंची और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि आरोपी युवक बार बार माफी मांगता रहा।

Saffrn

Trending News

Bihar Weather Report Today: बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट, आंधी-बारिश...

Bihar Weather Report Today: बिहार में एक बार फिर कुदरत का मिजाज कड़ा होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज,...

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img