चोरी के आरोप में मजदूर को अपहरण कर जमकर पीटा

अधमरा कर फुलवारी शरीफ खोजाइ इमली के नजदीक फेंका

majdoor 22Scope News


DANAPUR : दानापुर के फुलवारी शरीफ में हारून नगर सेक्टर 2 में मंगलवार की देर रात चोरी के आरोप में एक मजदूर को जमकर पीटने के बाद उसे खोजाइ इमली के नजदीक लाकर छोड़ दिया गया. गंभीर हालत में घायल मजदूर का इलाज उनके साथियों ने कराया. मजदूर ने बुधवार को फुलवारीशरीफ थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में लोगों ने आरोप लगाया कि मजदूर वाजउद्दीन को मंगलवार की शाम अपहरण कर चोरी करने के आरोप में उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर उसे मरा समझकर खोजा इमली के नजदीक फेंक दिया गया.


मामले में दर्ज की गई है प्राथमिकी


फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी शफीर आलम ने बताया कि फुलवारी शरीफ थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक महीना पूर्व अलवा कॉलोनी के एक घर में सोने चांदी के आधा किलो से अधिक जेवर की चोरी हुई थी. इस बीच अररिया निवासी वाजउद्दीन (30 वर्ष) उसके घर में काम करता था. मकान मालिक ने मजदूर पर उस चोरी का शक जताया है.

शक के आधार पर मंगलवार को अलवा कॉलोनी के शाहरुख अपने एक दोस्तों के साथ वाजउद्दीन को अपहरण कर अपने घर ले गया और जमकर पिटाई के बाद उसे अधमरा कर खोजाइ इमली के पास फेंक दिया. बाद में किसी तरह वाजउद्दीन ने अपने मामा मोहम्मद अजीम को फोन कर इस घटना की जानकारी दी. मोहम्मद अजीम ने बताया कि गंभीर हालत में घायल वाजउद्दीन को मंगलवार की देर रात वे सभी थाना ले गए और वहां से इलाज के लिए बुधवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.


मंत्री की फटकार के बाद किया गया मामला दर्ज


मोहम्मद अजीम ने बताया कि पहले थाना प्रभारी ने उन्हें थाना से भगा दिया.

इसके बाद वे अपने स्थानीय मंत्री मोहम्मद शाहनवाज हुसैन के मकान पर गए.

मंत्री ने जब स्थानीय थाना को इस बात के लिए फटकार लगाई तब

जाकर फुलवारीशरीफ थाने में मामला दर्ज किया गया.

इस मामले को लेकर फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी से

बात करने पर उन्होंने बताया कि एक महीना पहले शाहरुख के घर

सोने की चोरी हुई थी और शक के आधार पर शाहरुख

के द्वारा इस तरह का काम किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन पुलिस कर रही है.

रिपोर्ट: गौरव

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...