मारवाड़ी युवा मंच के कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में उपद्रवियों ने की तोड़-फोड़ व मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी झरिया पुलिस

  • असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद

रिपोर्ट: सचिन सिंह/ न्यूज 22स्कोप

झरिया: मारवाड़ी युवा मंच के झरिया एवं समृद्धि शाखा द्वारा दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर श्याम प्रभु भवन में आयोजित किया गया। जिसके बाद शनिवार की रात करीब 11 बजे असमाजिक तत्वों ने शिविर में पहुंचकर तोड़-फोड़ कर दिया। रांची से आई टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है. उनके मोबाइल और घड़ी को तोड़ दिया। इस दौरान अफरी- तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। शिविर के सदस्यों ने आरोपियों का नाम पुलिस को बताया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी झरिया पुलिस

शिविर उक्त स्थान पर लगाने से नाराज थे उपद्रवी

मारवाड़ी युवा मंच के संजय कुमार, राम कुमार, आर्यन कुमार ने बताया कि झरिया के बोर्रापट्टी का रहने वाले राहुल और उनके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हांलाकि समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों ने अचानक उक्त शिविर में हमला कर दिया। लोगों का कहना था कि शिविर उक्त स्थान पर क्यों लगाया गया है। हाल के दिनों में झरिया के श्रीश्याम प्रभु धाम परिसर में असमाजिक तत्वों का हरकत बढ़ गई है।

इलाके में बढ़ गई है छेड़खानी की घटना

परिसर के बगल में पढ़ने आए छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी की घटना होती रहती है। कमेटी और संभ्रांत लोग इस दृश्य को देखकर बच्चियों को बदनामी नहीं हो, उनके पढ़ाई पर असर बा नहीं पड़े, नजरअंदाज कर देते है। कई बार ऐसे तत्वों के साथ पिटाई भी किया है। घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दिया जाता है। बावजूद ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उक्त घटना के बाद ऐसे लोगों का सपना टूटता दिख रहा है। जिन्हें कृत्रिम पैर हाथ आदि का प्रत्यारोपण होना था। अब उक्त मामले पर मारवाड़ी समाज ठोस निर्णय लेने का मूड में दिख रहा है।

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...