साप्ताहिक बाजार हुआ प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार, एक ओर फैला कचरा, दूसरी ओर जलजमाव, सड़क की स्थिति भी बदतर

रिपोर्टः अमित राज/ न्यूज 22स्कोप

गुमलाः जिले के ठीक बीचोबीच स्थित बाजार टांड़ जहां सप्ताह में 2 दिन शनिवार और मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसमें गुमला के अलावा भी अलग-अलग जगहों से कई किसान, व्यापारी और ग्राहक खरीद बिक्री के लिए आते हैं। उसकी स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि व्यपारियों और दुकानदारों को दुकान लगाने में परेशानी हो रही है। जिसके कारण साप्ताहिक बाजार लगाने में दिक्कत हो रही है। बाजार लगने वाले स्थल में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। साथ ही साथ हर जगह जलजमाव भी है। यही नहीं सड़क की स्थिति भी बदतर हो चुकी है। बरसात के दिनों में सड़क में घुटने भर पानी भरा रहता है। प्रशासन की ओर से इन समस्याओं को सुधारने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। कुछ दिनों पूर्व बाजार का बाउंड्री किया गया था, उसी समय उम्मीद जगी थी कि शायद अब सुधार होगा। लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोग परेशान हैं।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...