जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों ने नाले में बैठ कर किया विरोध, समाधान नहीं होने पर लेंगे जल समाधि

धनबादः रानी बांध मुख्य मार्ग पर जलजमाव का स्थानीय लोगो ने नाले में बैठ कर विरोध किया. स्थानीय लोगों ने बताया की पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. ऐसे में आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला धनबाद के धैया स्थित रानी बांध तालाब के पास का है. जहां आईएसएम से निकले नाली के पानी का निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर ही तालाब की स्थिति बनने से स्थानीय आक्रोशित हो उठे और नाली के पानी में ही बैठ गए. निगम सहित जनप्रतिनिधियो के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली एवम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

 समाधान नहीं होने पर लेंगे जल समाधि 

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए धैया संघर्ष समिति के पप्पू सिंह ने बताया कि पूर्व में भी सड़क पर जलजमाव को लेकर आंदोलन किया गया था. जिसके बाद कार्य शुरु किए गए है. मगर आईएसएम से निकलने वाला गंदा पानी जो की सड़क पर ही जमा हो रहा है. उसमें कुछ सुधार नहीं हो पाया है. जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके लिए निगम, आईएसएम प्रबन्धन तथा जनप्रतिनिधि पुरी तरह जिम्मेदार है. अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यहीं पर जल समाधि लेने को मजबूर हो जाएंगे.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...