बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ 9 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

शेखपुरा : शेखपुरा में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के कार्य समिति के बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में शेखपुरा जिला पदाधिकारी के माध्यम से नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में कर्मचारियों ने कहा कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के राज्य कार्य समिति के निर्णय अनुसार नौ सूत्री मांग मुख्यमंत्री को प्रदर्शन के माध्यम से समर्पित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिसमें राजस्व कर्मचारियों को अन्य राज्य के भांति बेसिक ग्रेड पर 2400 किया जाए। राजस्व कर्मचारियों को राजस्व अधिकारी के 25 फीसदी पदों पर प्रोन्नति अविलम किया जाए। नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के नाम पर रोके गए वेतन का भुगतान किया जाए। नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापन किया जाए। राजस्व कर्मचारियों को बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज करने वाले प्रथा पर रोक लगाई जाए।

सभी कर्मचारी राजस्व कर्मचारियों को लैपटॉप एवं आधुनिक तकनीकी से लेस एवं मोबाइल की आपूर्ति कराई जाए। वर्ष 2011 के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्त राजस्व कर्मचारियों के परिवेतन संबंधी आदेश को रद्द किया जाए। राजस्व कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। आंचलों में हल्का आधारित राजस्व कचहरी के जीर्णोद्धार एवं नए भवन का निर्माण किया जाए। इस मौके पर अनिल कुमार जिला मंत्री, सुनील कुमार, संजय कुमार, सुशांत कुमार, शंकर सिंह व अन्य लोग शामिल हुए।

https://22scope.com/30th-foundation-day-of-sheikhpura-district-was-celebrated-with-pomp/

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...