पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान की शहीद

रांची: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के टोंटो थाना क्षेत्र में पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवानों को गोली लगी है।

उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया है, लेकिन एक जवान की मौत हो गई है।

नक्सली संगठन के साथ इस मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार को सीने के पास गोली लगी थी। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहीद सीआरपीएफ जवान का पूरा नाम सुशांत कुमार खूंटिया है, और उनके पिता का नाम अतुल है। वे ओड़िशा के क्योंझर जिले के आनंदपुर के रहने वाले थे।

सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को पुलिस जवानों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी के साथ हुई थी और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते भी शामिल थे।

शुक्रवार की सुबह फिर मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस के दो जवानों को गोली लगी है। घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया है।

इस मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ कोब्रा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीमें शामिल हैं। कई राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस को भारी परेशानी होने के कारण नक्सली पीछे हट गए हैं। सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार घायल हो गए हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा के साथ कई दिग्गज सदस्यों के भी बारे में जानकारी मिली है। उनका नाम सूची में अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, और अश्विन शामिल है। इन घटनाओं के बाद से 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की बटालियनों की संयुक्त टीम ने लगातार ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया है।

 

 

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...