डायन कुप्रथा उन्मुलन अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

जमशेदपुरः जिले में डायन कुप्रथा उन्मुलन अभियान की शुरूआत की गई है. आदिवासी सेंगेल अभियान ने पद्मश्री छुटनी महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को अभियान के आह्वान पर पद्मश्री छुटनी महतो के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया. रैली के माध्यम से डायन कुप्रथा को समाज से जड़ से खत्म करने के लिए लोगों को आगे आने की अपील की. पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि डायन कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस-प्रशासन को आगे आने की जरूरत है. डायन कुप्रथा आज भी समाज में देखने को मिल रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण है ग्रामीण इलाकों और लोगों में जागरूकता की कमी. पद्मश्री छुटनी महतो ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाए. आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि डायन कुप्रथा समाज के लिए अभिशाप है. इस अभिशाप को समाप्त करने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही डायन कुप्रथा को समाप्त किया जा सकता है.

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...