हर-घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने निकाली जागरूकता रैली

रिपोर्टः चुमन कुमार/ न्यूज 22स्कोप

बोकारोः हर-घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को लेकर भारत सरकार के निर्देशानुसार आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने जागरूकता रैली निकाली. सीआरपीएफ के कमांडेंट कमलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाये जाएंगे. इसी अभियान को लेकर आज चास स्थित सीआरपीएफ कैंप एक बाइक रैली निकाली गई. जो आईटीआई मोड़ होते हुए चास, गरगापुल एयरपोर्ट राममंदिर होते हुए पत्थरकट्टा चौक के रास्ते नया मोड़ तक पहुंची. यहां से रैली वापस हो गई. उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज को कैसे सम्मान करें तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाना है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया गया ताकि राष्ट्रीय ध्वज का हर भारतीय सम्मान करें.

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...