कस्टम कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त यशोवर्धन पाठक

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में कस्टम कार्यालय का निरीक्षण करने कस्टम आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक पहुंचे। जहां निरीक्षण के दौरान आयुक्त डॉक्टर पाठक ने अधिकारियों से विभाग से जुड़ी जानकारी ली। डॉ. यशोवर्धन ने बताया कि कस्टम विभाग से जुड़े समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि पड़ोसी देश नेपाल का सीमा सटा हुआ है। जिससे प्रतिबंध समान उसे देश से अपने देश में लाने का काम तस्कर करते हैं, इस पर पूरी नजर रखें।

कस्टम आयुक्त पाठक ने कहा कि तस्करों के विरुद्ध अधिक से अधिक छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। जिससे तस्करी पर लगाम लगा लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्सौल सहित कई जगहों पर कस्टम विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी को निर्देशित भी किया गया। उन्होंने बताया कि रक्सौल कस्टम के द्वारा भारी मात्रा में नेपाल से ले जा रहे हैं बियर को भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि कस्टम विभाग लगातार अपने मिशन को लेकर अभियान चला रहा है। इस मिशन में सभी अधिकारी लगे हुए हैं. जिसे तस्करी पर लगाम लगा हुआ है। मौके पर कस्टम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : इस जिले की पुलिस ले रही ‘बड़ी गारंटी’, SP स्वर्ण प्रभात की पहल की जीत रही दिल

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...