प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ धनबाद में छात्र संगठन ने सीएम का फूंका पुतला

धनबाद. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली को लेकर लगातार छात्र और राजनीति दल परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच आज रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके खिलाफ धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर छात्र संगठन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग की।

वहीं छात्र संगठन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार परीक्षा को रद्द कर फिर से नहीं परीक्षा लेती है तो पूरा झारखंड को बंद करने का काम करेंगे। साथ ही छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा लिक करा कर अपने विधायक और मंत्री के रिश्तेदार को फायदा पहुंचा रही है।

प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज

बता दें कि, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच आज छात्र झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान छात्रों के साथ पुलिस की भिड़ंत हुई। इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र महतो एवं कुछ अन्य छात्रों पर पुलिस ने बीच सड़क पर जमकर लाठी भांजी और घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर थाना ले गया।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...