बांकीपुर विस से अमृत वन के लिए भेजा गया राजेंद्र बाबू के समाधि स्थल की मिट्टी 

पटना : बांकीपुर विधायक व पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने आज ‘मेरा माटी-मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध मंडल स्थित देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल राजेंद्र पार्क में उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उस स्थल से मिट्टी संग्रहित करने के साथ ही पार्क में वृक्षारोपण किया। भारत माता की जय की गूंज के साथ देश के वीर शहीदों को नमन एवं वंदन किया।

साथ ही कार्यकर्ताओं ने विधायक नितिन नवीन के नेतृत्व में समाधि स्थल की मिट्टी को अमृत कलश में भरकर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बन रहे अमृत वन के लिए अग्रसरित किया। इसके साथ ही पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने बोरिंग रोड स्थित अमर शाहिद राम गोविंद सिंह के परिवार में उनकी भगनी निवेदिता सिंह से भी मिलकर उनके घर की पावन धरा को अमृत कलश में संग्रहित किया। जिसका उपयोग बांकीपुर विधानसभा से नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद जवान, शहीद अर्द्धसैनिक और पुलिस बल के जवानों की स्मृति में बनने वाले निर्माणाधीन अमृत वन में होगा।

इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा की देश के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र बाबू के समाधि स्थल की मिट्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने को साकार करने में अपना योगदान देगी। जिसमें आज़ादी के अमृतकाल में कर्तव्य पथ पर अमृत वन बनाने में लगायी जाएगी। ये बांकीपुर विधानसभा तथा सभी बिहारवासियो के लिए गर्व का विषय है। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र बाबू की समाधि स्थल की मिट्टी भी दिल्ली के अमृत वन में लगायी जायेगी जिसकी कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी राजेश मुखिया, महामंत्री अजीत लाली, वार्ड पार्षद रजनीकांत, मंडल अध्यक्ष अखिलेश लूलन, अशोक के अलावा जयराज निषाद, अभिषेक बंटी, ममता पांडेय, उर्मिला देवी, अम्बरीश शर्मा, रुपेश सिंह, बिनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र यादव, संजय पप्पू ,राजेश श्रीवास्तव, टिंकु सिंह, प्रमोद सिंह, अंशुल प्रभात, अर्जुन महतो, विजय सिंह और सुमित किशोर इत्यादि उपस्थित थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img