नालंदा : नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के जहाना मोड़ के समीप अनियंत्रित हाइवा ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो पर सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चारों पहिया ऊपर उठ गया। वहीं स्थानीय पुलिस-प्रशासन की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया गया। घायलों में बेगूसराय जिला के नागोटी थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी मनीष कुमार, हीरा लाल, लभली कुमारी, संतोष कुमार, रूना देवी और रितीकान्त के रूप में की गई है।
वहीं इस घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वे लोग बोलेरो पर 13 लोग सवार होकर राजगीर मेला देखकर, अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिंद थाना क्षेत्र के जहां मोड़ के समीप सरमेरा की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं और हाइवा खाई में पलट गई।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







