नाथनगर: अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

दो लोगों की हालत गंभीर

नाथनगर (भागलपुर) : अनियंत्रित बोलेरो- नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी पुरानीसराय ओवरब्रिज बायपास के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे.

अनियंत्रित बोलेरो: घायलों को किया गया रेफर

सूचना पर पहुंची नाथनगर और मधुसुदनपुर ओपी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नाथनगर में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मिली जानकारी के मुताबिक नाथनगर की तरफ से बाइक सवार दोगच्छी बायपास चौक की तरफ मुड़े वहीं सामने सुल्तानगंज की ओर से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे एक बाइक पर सवार तीनों काफी दूर फेंका गया. बोलेरों चालक मौका देख गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.

nathnagar1 22Scope News

परिवार में मचा कोहराम

मृत युवक की पहचान नाथनगर पुलिस ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के छट्ठू मंडल के पुत्र संजीव कुमार (25) के रूप में किया है. वहीं दोनों घायल भी बिहारीपुर के ही वकील मंडल के पुत्र देवदत्त कुमार और महेश मंडल के पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना अध्यक्ष मो. खालिक उजमा और मधुसूदनपुर थानेदार महेश कुमार, डायल 112 की टीम, दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा गया.

अनियंत्रित बोलेरो: रिश्तेदार के घर भोज खाने गये थे तीनों युवक

हालांकि रेफरल अस्पताल पहुंचे स्थानीय ग्रामीण से मिली जानकारी के मुताबिक तीनो एक बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर भोज खाने के लिए नाथनगर के हरीदासपुर गए हुए थे लौटने के समय ये घटना हुई. घटना करीब साढ़े सात बजे शाम की बताई जा रही है. मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर मो.खालिक उजमा ने बताया ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना में अन्य दो व्यक्ति और घायल है जिनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. लिखित आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी.

रिपोर्ट: नंदन

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...