रास्ता विवाद में पड़ोसी ने बुजुर्ग पति पत्नी के साथ किया मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती

नवादा : इन दिनों जिले में जमीन को लेकर काफी जगह मारपीट की घटनाएं घट रही है कई जगह तो हत्या तक हो जा रही है। ताज़ा मामला नवादा की है जहां रास्ता विवाद में बुजुर्ग पति-पत्नी के साथ मारपीट की गई। जिसमें हसीना खातून को गंभीर चोटें आई है पत्नी को छुड़ाने गया पति भी चोटिल हो गया है। दोनों जख्मी का इलाज सदर अस्पताल नवादा में किया गया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित के घर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। तब लाठी डंडे से लैस होकर मोहम्मद मेराज आलम, मोहम्मद इश्तेखार आलम, मो. वख्तियार आलम, मो. बंटी और मोहम्मद अफजल के साथ अन्य लोग इबरार आलम के घर पर हमला कर दिया। हसीना खातून और पति इबरार आलम को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पूरा मामला जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के भट्ट विगहा गांव की है।

वहीं जख्मी हसीना खातून की भाई मो. मोहिब ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग है। दो महीना पूर्व भी रास्ता को लेकर पंचायत भी हुआ था लेकिन कल घर मे अचानक लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया। जिसमें बहन और बहनोई जख्मी हो गए है। मारपीट के घटना की जानकारी सिरदला थाना में दे दी गई है।

https://22scope.com/in-nawada-the-blood-of-relations-became-a-brother/

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...