जिले में खोला गया नया पुस्तकालय, छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा पुस्तकालय

गुमला: जिले में नया पुस्तकालय खोला गया है. जिला प्रशासन की पहल से पुस्तकालय खोला गया है. इन दिनों गुमला की बदलती तस्वीर को देखने को मिल रही है. कल तक जो युवक-युवती सड़कों पर घूमते हुए नजर आते थे. आज वह पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में पुस्तकालय में पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. युवक-युवतियों ने भी प्रशासन की इस पहल की ना केवल सराहना की है, बल्कि यह कहा है कि उन्हें अब एक सही रास्ता चुनने के लिए प्रशासन में वह माहौल उपलब्ध करा दिया है. जिसमें उनकी सफलता निश्चित मानी जा रही है. गुमला की पहचान पूरी तरह से नकारात्मक हुआ करती थी. यहां के युवक युवतियों में अपराधी प्रवृत्ति की भावना अधिकांश रूप से देखने को मिलती थी. यही कारण था कि लंबे समय तक इस इलाके में नक्सलियों का प्रभुत्व बना रहा क्योंकि नक्सलियों को आसानी से युवक युवतियों का वह जत्था मिल जाता था. जिन्हें वह नक्सली में शामिल करके और पूरी तरह के समाज को प्रभावित करते थे. लेकिन कुछ समय पहले गुमला जिला प्रशासन की ओर से एक पहल शुरू की गई और यहां के माहौल को बदलने के लिए गुमला जिला मुख्यालय में दो पुस्तकालय की स्थापना की गई. साथ ही कई प्रखंड मुख्यालय में भी पुस्तकालय की स्थापना की गई. इन पुस्तकालय के माध्यम से अब गुमला की तस्वीर पूरी तरह से  बदलती हुई नजर आ रही है. गुमला जिला के विभिन्न इलाकों में पुस्तकालय खोला गया. पुस्तकालय की वजह से आज युवक युवतियों को एक बेहतर माहौल मिल रहा है.

छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा पुस्तकालय

पुस्ताकालय में आने वाले बच्चों ने कहा है कि प्रशासन के द्वारा दी गई इस सुविधा और संसाधन के वजह से उन्हें उनका बेहतर कैरियर नजर आ रहा है. बच्चों ने कहा कि पहले वह अपनी पढ़ाई लिखाई करने के बाद घर में बैठ जाते थे. इसके अलावा इधर-उधर घूमा करते थे. उनके पास कोई करियर बनाने का कोई रास्ता नजर नहीं आता था. ना ही घर का कोई ऐसा माहौल होता था जहां वह कुछ बेहतर सोच सके. लेकिन जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया यह पुस्तकालय निश्चित रूप से आज हमारे लिए एक बेहतर रास्ता प्रस्तुत कर रहा है. जिस पर चलकर वह अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं.

वहीं जिला मुख्यालय में खोला गया पुस्तकालय सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. क्योंकि कल तक जो बेटियां अपने घरों में बैठकर अपने शादी ब्याह के दिन का इंतजार किया करती थी. अब वहीं बेटियां न केवल उन चीजों से अलग होकर एक बेहतर माहौल में अपनी पढ़ाई करके अपने करियर को बनाने में लगी हुई है, बल्कि उनकी सोच में भी बहुत बदलाव आया है. उनके माता-पिता भी जिला में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए इस पुस्तकालय के माध्यम से अपनी बेटियों के करियर को बेहतर बनाने के लिए उन्हें भरपूर मदद करते हुए नजर आ रहे हैं. नियमित रूप से पुस्तकालय में भेज कर उन्हें पढ़ने का वह अवसर प्रदान कर रहे हैं. जो शायद उन्हें पहले नहीं मिल पा रहा था.

वहीं बच्चियों ने कहा कि उनके लिए यह पुस्तकालय एक वरदान साबित हो रहा है, क्योंकि वह पढ़ाई लिखाई करने के बाद ना तो रांची जा सकती थी ना ही अन्य जगहों पर पढ़ाई करने की सुविधा उन्हें मिल पा रही थी, ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से जब यह पुस्तकालय की स्थापना की गई और जिस तरह से यहां पर पुस्तकों की व्यवस्था की गई है. वह निश्चित रूप से उनके लिए वरदान साबित हो रहा है. कल तक उनके जीवन का लक्ष्य सामान्य पढ़ाई करने के बाद शादी विवाह करके अपने जीवन के बाकी दोनों को पारिवारिक जीवन के रूप में व्यतीत करने का सोच बन पाता था. लेकिन आज वह अपने पैरों पर खड़ा होकर और अपने लिए एक बेहतर कैरियर चुनकर अपने जीवन को सुनहरा बनाने की दिशा में लगातार मेहनत कर रही हैं.

युवक युवतियों को बेहतर माहौल देने का उद्देश्य 

जिला के उपायुक्त की सोच के बाद ही इस तरह का सपना पूरा हो पाया है, लेकिन इस सपने को देखने का काम जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने किया है. जिले में अपर समाहर्ता के पद पर स्थापित हैं. उन्होंने जब जिले में अपना योगदान दिया था. तो उन्हें इस जिले की स्थिति को देखकर काफी चिंता होने लगी थी, उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि इस जिले में रहने वाले युवक युवतियों को अब तक वह बेहतर माहौल नहीं मिल पाया है. जिसमें वह अपने करियर बनाने को लेकर सोच भी सके. जिसके बाद उन्होंने इस इलाके में पुस्तकालय की स्थापना का एक संकल्प लिया और यह प्रस्ताव जिले के उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया. जिला उपायुक्त के द्वारा अध्ययन करने के बाद ही यह निर्णय लिया कि निश्चित रूप से इस इलाके में बदलाव के लिए पुस्तकालय काफी कारगर साबित हो सकता है. जिसके बाद करोड़ों रुपया लगाकर जिले में पुस्तकालय की स्थापना की गई. आज पुस्तकालय खोलने का परिणाम देखकर साफ है कि जिले में युवक युवतियों को अपने करियर बनाने के लिए जो बेहतर संसाधन उपलब्ध कराया गया है. लोगो ने जिला के अपर समाहर्ता की इस सोच की जम कर प्रशंसा की है.

रिपोर्टः अमित राज

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img