बोकारोः भारत निर्वाचन आयोग ने 10 अगस्त को डुमरी उपचुनाव की अधिसुचना जारी कर दी थी. इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. 10 से 17 अगस्त के बीच एआईएमआईएम के प्रत्याशी समेत तीन उम्मीदवारों ने पर्चा जमा किया है. इसी बीच आज मंत्री बेबी देवी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल करने के लिए बेबी देवी के साथ जेएमएम विधायक सुदिव्य सोनू, मथुरा महतों, सरफराज अहमद, कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और माले विधायक विनोद सिंह पहुंचे थे. इसके अलावा यशोदा देवी भी नामांकन दाखिल करने पहुंची थी. उनके साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो, बीजेपी के पूर्व सांसद रविन्द्र राय, बीजेपी विधायक रणधीर सिंह, नारायण दास और विधायक लंबोदर महतो पहुंचे थे. आयोग ने नामंकन कि अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की था. 18 अगस्त को नामंकन पत्रों की जांच होग. वहीं 21 अगस्त को नामंकन वापस लिया जा सकेगा.
Highlights

















