डुमरी उपचुनाव के लिए बेबी देवी ने किया नामांकन

बोकारोः भारत निर्वाचन आयोग ने 10 अगस्त को डुमरी उपचुनाव की अधिसुचना जारी कर दी थी. इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. 10 से 17 अगस्त के बीच एआईएमआईएम के प्रत्याशी समेत तीन उम्मीदवारों ने पर्चा जमा किया है. इसी बीच आज मंत्री बेबी देवी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल करने के लिए बेबी देवी के साथ जेएमएम विधायक सुदिव्य सोनू, मथुरा महतों, सरफराज अहमद, कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और माले विधायक विनोद सिंह पहुंचे थे. इसके अलावा यशोदा देवी भी नामांकन दाखिल करने पहुंची थी. उनके साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो, बीजेपी के पूर्व सांसद रविन्द्र राय, बीजेपी विधायक रणधीर सिंह, नारायण दास और विधायक लंबोदर महतो पहुंचे थे. आयोग ने नामंकन कि अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की था. 18 अगस्त को नामंकन पत्रों की जांच होग. वहीं 21 अगस्त को नामंकन वापस लिया जा सकेगा.

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...