धनबादः दो दिवसीय विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 19 अगस्त से झारखंड मैदान में होने जा रहा है. जिसका समापन 20 अगस्त को होगा. रोमांच से भरे इस टूर्नामेंट में 32 टीम भाग लेंगी. प्रथम पुरुस्कार पाने वाले विजेता टीम को 15 हजार की राशी दी जाएगी. मुख्य अथिति के रूप में एसडीएम, एसी, सीओ और जिला खेल पदाधिकरी को आमंत्रित किया गया है. पूरे मामले की जानकारी देते हुए आयोजक पप्पू रंजन सिंह ने बताया कि दो दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुवात 19 अगस्त से की जा रही है. टूर्नामेंट तीन वर्षों से डीएफसी क्लब के माध्यम से फुटबॉल टूर्नामेंट का अयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ियों के भविष्य हेतू सकारात्मक पहल की जाएगी. वहीं डीएफसी क्लब के संयोजक विकास साव ने बताया की इस बार टूर्नामेंट में दुर्गापुर आसनसोल, कोलकाता, रांची सहित झारखंड के अलग-अलग हिस्से से खिलाड़ी भाग ले रहे है. पुरुस्कार वितरण में मुख्य रूप से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डीएवी स्कूल कोयला नगर के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शिरकत करेंगे.

Trending News
Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...
बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...
Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...
Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...
पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...
INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...
पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...
मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार
बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





