Advertisment

बेतिया में दर्दनाक हादसा, 3 स्कूली बच्चों की मौत, 3 घायल

बेतिया : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर आ रही है। बेतिया में तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मछली लोक के पास की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान बच्चों को अनियंत्रित स्कार्पियो ने रौंद दिया, जिसमें आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घटनास्थल पर ही दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे ने इलाज के दौरान मौत हो गया है।

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र मछली लोक के पास की है। यहां बेलदारी हरिजन स्कूल के छात्र को तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया है। घायल बच्चों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। घायल बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरह आए दिन रफ़्तार का कहर देखने को मिलता है। इसके बावजूद भी इस पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...