गढ़वा में सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत, गुस्साए लोगों ने पिकअप में लगाई आग 

गढ़वा. जिले में बाईपास सड़क पर हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गयी, जबकि कई घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान सत्यम कुमार (5 वर्ष), देवानंद कुमार (5 वर्ष) के रूप मे हुई है, जबकि राजन कुमार (5 वर्ष), दीपांकर कुमार (5 वर्ष) और ड्राइवर उदय राम घायल है।

गढ़वा में हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत

दरअसल, सहीजना मोहल्ला में अवस्थित आर एन टैगोर स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूल का ऑटो बच्चों को ले कर उनके घर पहुंचाने जाटा गांव यानी बाईपास सड़क के उस पार जा रहा था कि सड़क पार करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन द्वारा बच्चों वाले ऑटो में टक्कर मारी गयी, जिसमें एक बच्चे की घटनास्थल पर जबकि दूसरे की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घटना में कई बच्चे घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गढ़वा में आक्रोशित लोगों ने पिकअप में लगाई आग

वहीं घटना से आक्रोशित लोगों द्वारा टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन में आग लगा दी गयी। आक्रोशित लोगों को शांत कराने में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सहित पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी कई घटनाएं इस मोड़ पर हो चुकी है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इतनी घटनाएं होने के बाद भी सरकार और सरकारी महकमा इस ओर से उदासीन बना हुआ है।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...