अररिया में पत्रकार की हत्या के विरोध में औरंगाबाद के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

औरंगाबाद : औरंगाबाद बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार की सुबह पत्रकार विमलेश यादव की निर्मम हत्या के विरोध में औरंगाबाद के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सह शोकसभा की आयोजन किया। जहां पत्रकारों ने एक स्वर से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। शहर के रमेश चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे। पत्रकारों ने शोकसभा में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गौरतलब है कि अररिया जिले के रानीगंज स्थित एक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार यादव को आज सुबह उनके आवास पर अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दिया है। इसे लेकर औरंगाबाद के पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसभा आयोजित की। इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर उसे स्पीडी ट्रायल चला कर फांसी की सजा देने तथा मृत पत्रकार के परिवारों को उचित मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा राज्य में पत्रकारों व उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की मांग की।

पत्रकार की हत्या की घटना पर औरंगाबाद के पत्रकारों ने काफी दुख जताया। कहा कि इन दिनों बिहार समेत अन्य राज्यों में भी पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर हत्या की जा रही है। पिछले साल भी बेगूसराय जिले में एक पत्रकार की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। शोकसभा पत्रकार अभिनेष कुमार सिंह उर्फ बुलबुल सिंह, दीनानाथ मौआर, सुजीत सिंह, मनीष तिवारी, सुबोध सिंह, आकाश कुमार, धीरेंद्र कुमार पांडेय, गणेश प्रसाद, सुधीर सिन्हा, आदित्य सिंह, कपिल कुमार, ओमप्रकाश सिंह उर्फ विपुल सिंह, सूरज कुमार, रमाकांत सिंह एवं नेयाज अली समेत अन्य पत्रकार शामिल रहे।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...