दरभंगा : मंगलवार को दरभंगा के पत्रकारों ने मधुबनी जिला के बेनीपट्टी में हुई पत्रकार बुद्धिनाथ झा की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला. सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और कैंडल मार्च लहरिया सराय के पोलो मैदान स्थित धरना स्थल से लहरिया सराय टावर तक निकाला.
पत्रकारों ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही लापरवाही के कारण ही पत्रकार अपराधियों के निशाने पर हैं. पत्रकारों सरकार से मांग की है कि मृतक परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी मुहैया करायी जाए और स्पीडी ट्रायल चला कर अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए.
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर ने बताया इस तरह के अपराधी गतिविधि बिहार सरकार के आंखों के सामने होती रहती है और बिहार सरकार मौन होकर जघन्य अपराध को देखती है. जिससे अपराधी का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पत्रकार रवि झा ने बताया कि इस तरह के जघन्य अपराध को अविलंब सरकार रोके अन्यथा पत्रकार पर हो रहे हमलों को लेकर पत्रकार सड़क पर उतरेंगे और इससे भी जोरदार आंदोलन करेंगे.
रिपोर्ट : रवि झा
अपराध की बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी ने बनाया ये प्लान

















